रामनगर से धुमाकोट आ रही कार शु्क्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर अदालीखाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
car accident
हादसे में गोंडा के जनता इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या और कार चालक की मौत हो गई, जबकि प्रधानाचार्या का बेटा घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद काशीपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 6
car accident
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को यूपी के गोंडा से रामनगर होते हुए हल्दूखाल आ रही एक टाटा इंडिगो कार अदालीखाल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार महिला कलावती शर्मा (55) की मौके पर ही मौत हो गई।
4 of 6
car accident
जबकि गंभीर रूप से घायल कार चालक महेश कुमार (25) निवासी गोंडा ने पीएचसी धुमाकोट में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया और प्रधानाचार्या के बेटे प्रज्ञान शर्मा (16) को धुमाकोट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद काशीपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
car accident
काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर अदालीखाल लोनिवि गेस्टहाउस के पास जैसे ही कार पहुंची, वह अनियंत्रित होकर बंगले वाली सड़क पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार के शीशे तोड़कर कार सवारों को बाहर निकाला।
लेकिन प्रधानाचार्या कलावती शर्मा की तब तक मौत हो चुकी थी। सालभर पहले ही प्रधानाचार्या के पति राम प्रताप शर्मा की मौत हुई थी और वह बेटे के साथ उनकी बरसी के लिए कार से हल्दूखाल के पास स्थित पैतृक गांव सुंदोली आ रही थी और खुद हादसे का शिकार हो गई।