पांच नवबंर को हुई घटना के बाद एक व्यक्ति ने बच्चे का गंगा में पोल के पास अटका हुआ शव देखा था, उसकी फोटो भी खींची और पुलिस को भेजी। लेकिन जब तक पुलिस वहां गई तो वह बह चुका था। वहीं, हाल ही की घटना के बाद जल पुलिस दिन भर गंगनहर में सर्च ऑपरेशन चलाती रही। नहर के साथ ही उसके किनारे भी खंगाले गए, लेकिन जल पुलिस के हाथ कोई भी कामयाबी नहीं लगी। ज्वालापुर पुलिस ने भी अपने स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन मासूम का कुछ पता नहीं चला।