टी एस्टेट की नहर में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई और आसपास में किसी संदिग्ध व्यक्ति के होने की चर्चाएं शुरू हो गईं। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और बम निरोधक दस्ते ने ग्रेनेडों की जांच की। पता चला कि ग्रेनेड विस्फोट लायक नहीं थे। पुलिस की इस बात को सुनकर सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि ये ग्रेनेड यहां कैसे आए। पुलिस इस संबंध में जांच में जुट गई है।