फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: गांव के पास नहर में मिले दो हैंड ग्रेनेड, ग्रामीणों और पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप

Fri, 24 Aug 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
Hand grenade
टी एस्टेट की नहर में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई और आसपास में किसी संदिग्ध व्यक्ति के होने की चर्चाएं शुरू हो गईं। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और बम निरोधक दस्ते ने ग्रेनेडों की जांच की। पता चला कि ग्रेनेड विस्फोट लायक नहीं थे। पुलिस की इस बात को सुनकर सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि ये ग्रेनेड यहां कैसे आए। पुलिस इस संबंध में जांच में जुट गई है।



 
विज्ञापन

2 of 5
Hand grenade
वसंत विहार थाना क्षेत्र के बनियावाला से किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को नहर में हैंड ग्रेनेड पड़े होने की सूचना दी थी। ग्रेनेड कीचड़ में पड़े थे। सूचना के बाद एसओ वसंत विहार हेमंत खंडूरी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इन ग्रेनेड के बारे में भारतीय सैन्य अकादमी और कैंट को भी सूचना दी। कुछ देर बाद सेना के कुछ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद बम निरोधक दस्ते ने इन ग्रेनेड को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो पता चला कि इनमें डेटोनेटर और फ्यूज नहीं हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Hand grenade
लिहाजा ये सिर्फ खोखे ही कहे जा सकते हैं। इस बात को सुनकर पुलिस और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। एसओ हेमंत खंडूरी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते के मुताबिक हैंड ग्रेनेड काफी पुराने हैं। इनमें से फ्यूज और डेटोनेटर निकले हुए थे। इससे यह बात भी कही जा सकती है कि ये ग्रेनेड डेमो के लिए होंगे।

4 of 5
police
हालांकि, इस बात की पुष्टि सैन्य अधिकारियों ने भी नहीं की है कि ये ग्रेनेड उनके क्षेत्र के हैं या नहीं। एसओ खंडूरी ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है। फिलहाल इस बात की भी जांच की जा रही है कि यहां कोई संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हो रही है। इसके लिए सत्यापन भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
police
वसंत विहार के टी एस्टेट इलाके में हैंड ग्रेनेड मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां साल अगस्त 2014 में हैंड ग्रेनेड कूड़े में पड़ा मिला था। उस वक्त भी जांच में आया था कि हैंड ग्रेनेड में डेटोनेटर और फ्यूज नहीं है। ऐसे में इस ग्रेनेड को भी डेमो ग्रेनेड बताया गया था, जो सैन्यकर्मियों के प्रशिक्षण के काम में आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें