फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: गांव में जन्मी चार आंख वाली बछिया, देखने वालों की लगी भीड़

Mon, 14 Nov 2016 06:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
1 of 5
calf - फोटो : amar ujala
काशीपुर के लालपुर गांव में एक गाय ने चार आंख और दो मुंह वाली बछिया को जन्म दिया। इससे आसपास के क्षेत्र में कौतूहल का माहौल है।
विज्ञापन

2 of 5
calf
बछिया को देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। पशु चिकित्सक इसे आनुवांशिकी विकृति का नतीजा बता रहे हैं। शनिवार देर शाम कुंडा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में रहने वाले रामपाल की गाय ने बछिया को जन्म दिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
calf
बछिया को देख परिवारवाले हैरान रह गए। बछिया का एक सिर, दो मुंह और चार आंखें थीं। धीरे-धीरे अलग किस्म की बछिया के पैदा होने की ग्रामीणों को जानकारी मिली तो वे कौतूहल वश उसे देखने रामपाल के घर पहुंचने लगे।
 

4 of 5
calf
लगातार लोगों के घर पर आने से परिवारवाले परेशान भी हो गए। रामपाल ने बताया कि बछिया स्वस्थ है। उसे निपिल से दूध पिलाया गया है। वह दोनों मुंह से दूध पी रही है। उसे किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
calf
बछिया को देखने के लिए सुबह से ही गांव के अलावा दूसरे गांवों से लोग देखने आ रहे हैं। भीड़ से बछिया और गाय दोनों ही डर रहे हैं। पशु चिकित्सक डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि गुणसूत्र की गड़बड़ी की वजह से बच्चा सही ढंग से विकसित नहीं हो पाया है। इस तरह के केसों में बच्चों के बचने की संभावना काफी कम रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें