हरिद्वार में पुराना रानीपुर मोड़ क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक खाली भूखंड में कूड़े के ढेर में लगी आग की चपेट में आकर दो कारें धू धू कर जल उठीं। आग की लपटें देख लोगों में भी अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आनन फानन में पहुंचे दमकल महकमे ने आसपास खड़ी अन्य कारों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। पंचवटी कॉलोनी में एक खाली भूखंड में कॉलोनीवासियों के चौपहिया वाहन खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर को अचानक भूखंड में पड़े कूड़े के ढेर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आगे की लपटों की चपेट में एक कार आ गई। फिर चंद मिनट बाद ही आग ने दूसरी कार को चपेट में ले लिया।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कारों में आग लगने से पूरी कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। कॉलोनीवासियों ने बाल्टियों से आग बुझानी चाही, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलने पर तुरंत ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत ही आसपास खड़ी अन्य कार हटवाईं।
एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि जसपाल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह एवं राहुल सिंह पुत्र स्व. राजेश सिंह निवासी पंचवटी कॉलोनी की कार पूरी तरह से जल गईं। प्रथम दृष्टया कूड़े के ढेर से आग लगने की वजह सामने आ रही है। फिर भी जांच की जा रही है।