उत्तराखंड के काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) 21 नवंबर से लापता रेहानुल्हक उर्फ हनी (11) की हत्या उसके ट्यूटर और ट्यूटर के रिश्तेदार ने गला घोंटकर कर डाली। आरोपी ट्यूटर ने पैसों के लालच में गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करते हुए अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर चार लाख की फिरौती मांगने के लिए रेहान का अपहरण किया था। लेकिन बच्चे के शोर मचाने पर उन्होंने उसे मारकर जंगल में फेंक दिया।
विज्ञापन
PICS: लालची ट्यूटर ने बच्चे को दी ऐसी मौत कि दहल गया शहर
2 of 6
पुलिस ने मंगलवार 29 दिसंबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर बच्चे का कंकाल और उसके कपड़े अलग-अलग स्थानों से बरामद कर लिए हैं। खुलासा करने वाली टीम को डीआईजी ने पांच और एसएसपी ने ढाई हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। एसएसपी ने एक सिपाही आसिफ को अलग से एक हजार रुपए देने की घोषणा की।
विज्ञापन
PICS: लालची ट्यूटर ने बच्चे को दी ऐसी मौत कि दहल गया शहर
3 of 6
मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि 21 नवंबर को नई बस्ती निवासी एवं मुस्लिम फंड प्रबंधक इकरामुल्हक का बेटा रेहानुल्हक उर्फ हनी (11) अपने घर के पास से खेलते हुई दोपहर तीन बजे अचानक गायब हो गया था। बच्चे की गुमशुदगी के बाद से पुलिस जांच में जुटी थी। घटना के कुछ दिन बाद ही एक और बच्चा गायब हो गया, जो दूसरे दिन वापस लौटा। उस बच्चे ने बताया कि कुछ लोग उसे बिजनौर ले गए थे, जहां से वह भाग आया।
PICS: लालची ट्यूटर ने बच्चे को दी ऐसी मौत कि दहल गया शहर
4 of 6
इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया तो रेहानुल्हक को ट्यूशन पढ़ाने वाले रवि कुमार पुत्र गजराज सिंह निवासी हिमालयन कॉलोनी नजीबाबाद (यूपी) हाल निवासी मोहल्ला भूप सिंह (जसपुर) की फोन कॉल पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसे उठाकर सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और आरोप स्वीकार कर लिया। आरोपी रवि ने बताया कि उसने अपने रिश्तेदार उमेश पुत्र राजेशनाथ निवासी मोहल्ला छिपियान जसपुर के साथ मिलकर हनी का अपहरण किया था।
विज्ञापन
PICS: लालची ट्यूटर ने बच्चे को दी ऐसी मौत कि दहल गया शहर
5 of 6
दोनों की योजना बच्चे का अपहरण करने के बाद उसके पिता से चार लाख रुपए की फिरौती मांगने की थी। योजना के तहत वह अपहरण के बाद हनी को जंगल की ओर ले जा रहे थे। लेकिन रेहान जब शोर मचाने लगा तो तब पकड़े जाने के डर से दोनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हनी के कपड़े उतारकर शव को एक गुफानुफा दरार में डालकर उसके ऊपर पत्ते और टहनियां डालकर छुपा दिया। इसके बाद कपड़े कुछ दूर ले जाकर गड्ढे में दबा दिए। एसएसपी खुराना ने बताया कि सीओ काशीपुर जीसी टम्टा, कोतवाल जसपुर डीआर आर्या, उप निरीक्षक जसपुर योगेश व मदन बिष्ट और सिपाही कुलदीप और आसिफ के साथ अमानगढ़ के जंगल से बच्चे का कंकाल और कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।
PICS: लालची ट्यूटर ने बच्चे को दी ऐसी मौत कि दहल गया शहर
6 of 6
रेहान की हत्या में गिरफ्तार आरोपी शिक्षक को मासूम की हत्या करने का कतई अफसोस नहीं है। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो घर के सीसीटीवी की फुटेज से रेहानुल्हक घर से बाहर भागता हुआ नजर आया, लेकिन किसके साथ गया यह दिखाई नहीं दिया। पुलिस ने रेहान के पिता इकरामुल्हक के परिचितों से जानकारी जुटानी शुरू की। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान मृतक के परिजनों ने एक वैन में उनके बेटे को ले जाने का संदेह जताया। इसी बीच, जसपुर से गायब हुए एक और बच्चे के लौटने पर पता चला कि उस बच्चे को बिजनौर ले जाया गया था जिसके बाद पुलिस को मामले में बच्चा चोर गिरोह के होने का शक हुआ। लिहाजा पुलिस ने बिजनौर और धामपुर में पूरा फोकस किया।