फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tyuni Agnikand: बच सकती थी चार मासूमों की जान...डेढ़ घंटे बाद पहुंचे फायरकर्मी, वाहन में भी हुआ पानी खत्म

Fri, 07 Apr 2023 12:45 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, त्यूनी (विकासनगर)।
विज्ञापन
1 of 6
त्यूनी अग्निकांड: विकासनगर में आग में जिंदा जले मासूम - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को भीषण अग्निकांड में चार मासूम जल कर राख हो गए। परिजनों को उनके शव तक नसीब नहीं हुए। आग का मंजर बेहद खौफनाक था। स्थिति यह थी कि कोई भी आग की लपटों में घिरे मासूमों को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। हर कोई भीषण आग के आगे बेबस नजर आया। बच्चों को न बचा पाने का दर्द स्थानीय लोगों की आंखों में साफ दिखाई दिया।

आग लगने की घटना में सबसे बड़ी कमी फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली में दिखाई दी। आग लगने वाले स्थान से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर अग्निशमन वाहन मौजूद था, जो सूचना मिलने के ठीक बीस मिनट में मौके पर पहुंच गया। लेकिन जैसे ही मकान पर पानी डालने की कार्रवाई शुरू की गई, वाहन में पानी खत्म हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तब तक मकान के सिर्फ एक कमरे में आग लगी थी। उनका दावा है कि यदि वाहन में पानी का पर्याप्त इंतजाम होता तो आग को तुरंत बुझा लिया जाता। अग्निशमन वाहन में पानी समाप्त हो जाने के कारण फायरकर्मी वाहन को पानी भरने के लिए लेकर चले गए। घटनास्थल से छह किलोमीटर दूर कठंग नामक स्थान से फायरकर्मी लगभग डेढ़ घंटे बाद पानी लेकर पहुंचे लेकिन तब तक मकान पूरी तरह आग पकड़ चुका था।

विज्ञापन

2 of 6
मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड - फोटो : अमर उजाला

मकान में मकान मालिक समेत छह परिवार रहते थे। आग लगने से घर में मौजूद एलपीजी सिलिंडर फटते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चार सिलिंडर के फटने की आवाज उन्होंने इस दौरान सुनी।

विज्ञापन

3 of 6
विकासनगर में घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

मकान के निचले हिस्से में एक राशन का गोदाम, एक फर्नीचर की दुकान व एक सिलाई की दुकान थी। आग लगने की घटना में गोदाम व दोनों दुकानें और उनमें रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया।

4 of 6
विकासनगर में घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

पहले धमाके की आवाज करीब 200 मीटर तक सुनाई दी। आशंका जताई जा रही है कि यह धमका घरेलू गैस सिलिंडर फटने के कारण हुआ, जिसकी वजह से चंद मिनटों में मकान के सबसे ऊपर की मंजिल भीषण आग की चपेट में आ गई।

विज्ञापन

5 of 6
विकासनगर में घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

देखते ही देखते दूसरा धमका हो गया। इससे पहले की लोग मदद करने की हिम्मत जुटाते तीसरा धमका भी हो गया। चौथे धमाके के साथ पूरा त्यूनी बाजार दहल गया। हर कोई धमाकों की आवाज सुनकर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। आग की लपटों की तपिश इतनी तेज थी कि कई मीटर दूर तक तक गर्मी का एहसास करा रही थी।

ये भी पढ़ें...Tuni Agnikand: चार मंजिला घर में आग लगने से जिंदा जल गए चार मासूम, मौके पर पहुंचीं डीएम सहित अधिकारियों की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डीएम निरीक्षण के लिए पहुंची - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने आग बुझाने के लिए आसपास की पाइप लाइनों तक को तोड़ डाला, ताकि आग को बुझा सके, लेकिन भीषण आग के आगे उनकी एक न चली। सभी धू-धू कर जलते घरों को बेबस देखते नजर आए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें