उत्तराखंड के सितारगंज में बेकाबू होकर पलटे ट्रक ने दो शिक्षिकाओं और दो छात्रों की जान ले लीं। देखिए दर्दनाक तस्वीरें। बेकाबू ट्रक शुक्रवार को स्कूल के स्कूल गेट पर पलट गया जिसके नीचे आए दो शिक्षिकाओं और दो विद्यार्थियों की मौत हो गई, एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से ट्रक को सीधा कर चारों शव बाहर निकाले। हादसे के बाद बिलखते छात्रों के परिजन। डीएम ने सीएम की ओर से मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। हादसे में मृत छात्र के पिता को ढांढ़स बढ़ाते जिलाधिकारी। घटना के बाद शोक में शहर के बाजार बंद रहे।