एक बेकाबू ट्रक ने देहरादून में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। पहले उसने राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव की कार को टक्कर मारी। फिर कई वाहनों को रौंदते हुए मुख्यमंत्री आवास में तैनात सिपाही को कुचल दिया।
विज्ञापन
2 of 6
injured neema rana
- फोटो : amarujala
हादसा शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के मुताबिक ट्रक संख्या यूके 07 सीए 2777 जोगीवाला से रिस्पना पुल की तरफ आ रहा था। कैलाश अस्पताल के ठीक आगे ट्रक ने कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
truck hit
कार को टक्कर मारने के बाद बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर कांस्टेबल प्रमोद राणा और उनकी पत्नी नीमा राणा सवार थे। हादसे में बाइक का हैंडल ट्रक में फंस गया और सिपाही प्रमोद राणा हवा में उछलते हुए ट्रक के टायरों में आ गया, जबकि पत्नी राणा छिटक गई।
4 of 6
truck hit
प्रमोद राणा की मौके पर मौत हो गई। ट्रक सिपाही की बाइक को करीब 50 मीटर दूर तक घसीटता ले गया। इसी दौरान ट्रक ने सड़क किनारे दुकान के आगे खड़े विक्रम को टक्कर मार दी। टक्कर से विक्रम की बॉडी चेसिस से अलग हो गई। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ एकजुट हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
truck
सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर ट्रक को कारगी चौक पर पकड़ लिया। सिपाही प्रमोद राणा (32) पुत्र बीएस राणा देव सुमन नगर बल्लूपुर का रहने वाला था। प्रमोद 2005 बैच का कांस्टेबल था और सीएम आवास में ड्यूटी पर तैनात था। उसकी पत्नी नीमा राणा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।