चमोली जिले की थराली आरक्षित सीट से विधायक मगन लाल शाह का रविवार रात निधन हो गया। विधायक मगनलाल शाह का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह कर्णप्रयाग स्थित उनके घर पर पहुंचा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
trivendra singh rawat pay tribute to magan lal shah
विधायक शाह का कर्णप्रयाग में अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीएम त्रिवेद्र रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित कई मंत्रियों ने दी विधायक शाह को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
3 of 4
trivendra singh rawat
अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत, कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी समेत तमाम राजनीतिक और सामाजिक लोग शामिल रहे।
लंबे समय से बीमार चल रहे थराली से भाजपा विधायक मगनलाल शाह का रविवार रात 10 बजकर 25 मिनट पर निधन हो गया। वो काफी समय से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में आईसीयू में भर्ती थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मंत्रियों और विधायकों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है।