प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु और दयानंद आश्रम के प्रमुख ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती की षोडशी पर साधु-संतों, सन्यासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। तस्वीरें...
विज्ञापन
PIX: षोडशी पर किया PM मोदी के गुरु को याद
2 of 3
संतों ने कहा कि स्वामी दयानंद ने अपने संपूर्ण जीवन को आध्यात्मिक चिंतन और धर्म प्रचार में होम कर दिया। उन्होंने स्वामी दयांनद की विरासतीय परंपरा को आगे बढ़ाने की बात भी कही। बाबा रामदेव ने भी स्वामी दयानंद को श्रद्घांजलि दी। षोडशी पर काफी संख्या में उनके देसी-विदेशी अनुयायी, शिष्य मौजूद थे।
बृहस्पतिवार को मुनिकीरेती के शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती की षोडशी भंडारा आयोजित किया गया। आश्रम के वरिष्ठ संत स्वामी शुद्धानंद के सानिध्य में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में ऋषिकेश और हरिद्वार से आए विभिन्न मठ-मंदिरों, अखाड़ों के महामंडलेश्वरों, संत और प्रमुखों ने उन्हें याद किया।