फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: हाईवे पर यात्रियों को सड़क पर गुजारनी पड़ी 'काली' रात, भूखे प्यासे बिलखते रहे

Fri, 28 Jul 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
1 of 10
highway blocked
हाईवे पर मलबा आने से बंद हुआ हाईवे यात्रियों के ल‌िए मुसीबत बन गया। 19 घंटे तक यात्रियों को सड़क पर ही गुजारने पड़े। जाम होने के कारण उन्हें खाना पीना तक नसीब नहीं हुआ। यात्री भूखे प्यासे ही ब‌िलखते रहे। तस्वीरों में देख‌िए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
highway blocked
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर 12 किलोमीटर दूर धौन के पास आए भारी मलबे से बुधवार की रात करीब आठ बजे से पूरे 19 घंटे तक वाहनों के पहिये जाम रहे। 
विज्ञापन

3 of 10
highway blocked
बृहस्पतिवार अपरान्ह 3.30 बजे से एनएच पर छोटे वाहनों की आवाजाही हुई, लेकिन दो घंटे बाद फिर मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। मार्ग पर ट्रक, बसें और अन्य बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

4 of 10
highway blocked
सैकड़ों लोग यहां फंस गए और उनको भूखे पेट रात गुजारनी पड़ी। इन यात्रियों का सुधलेवा कोई नहीं था। राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया।  20 से अधिक बसें  टनकपुर-चंपावत  के बीच फंसी रहने से परिवहन निगम को भी चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन

5 of 10
highway blocked
लोहाघाट के एलएम कुंवर, चंपावत के भुवन चंद्र पांडेय आदि सैकड़ों यात्री बुधवार रात से करीब 19 घंटे तक धौन के पास फंसे रहे। उन्हें रात में न खाना मिला न पानी। इन लोगों की पूरी रात भूख ही नहीं डर के बीच भी कटी। पिथौरागढ़ से पीलीभीत जा रहे मोहम्मद इकराम, इंतजाम अहमद, पत्नी के साथ पिथौरागढ़ से खटीमा जा रहे राजेंद्र सिंह को भी 10 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन

6 of 10
highway blocked
रीठा साहिब गुरुद्वारे से लौट रहे ऊधमसिंह नगर जिले के हरमित सिंह सहित कई यात्री भी यहां फंसे रहे। 29 जुलाई से होने वाली कराटे की राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता के लिए कोलकाता जा रहे पिथौरागढ़ के निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी के पांच छात्रों को शाम को टनकपुर पहुंचाना था। 
विज्ञापन

7 of 10
highway blocked
ये बच्चे खतरनाक पैदल रास्तों को पार कर आगे बढ़े। जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी मनोज पांडेय का कहना है कि पुलिस और प्रशासन ने रास्ते में फंसे यात्रियों की हरसंभव मदद की। उधर, टनकपुर से प्राप्त समाचार के अनुसार पूर्णागिरि धाम मार्ग के हाल भी बदतर हो गए हैं। 

8 of 10
highway blocked
बारिश से सिद्धमोड़ पर फिर पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक कर पैदल रास्ते पर गिर गया, इससे मुख्य मंदिर जाने का रास्ता बंद हो गया है। नबाटनागाड़ में भी भारी मलबा आने से सुबह के वक्त मार्ग करीब पांच घंटे तक बंद रहा।

9 of 10
highway blocked
एनएच में धौन के पास एक कार मलबे की चपेट में आ गई। कार को भारी नुकसान हुआ, लेकिन इसमें सवार बाल-बाल बच गए। लोहाघाट निवासी विजय ढेक बुधवार की रात टनकपुर से लोहाघाट आ रहे थे।
विज्ञापन

10 of 10
highway blocked
तभी उनकी कार पर पहाड़ी से मलबा आ गया। कार के आगे के हिस्से में मलबा गिरते ही ढेक और दो अन्य लोग तुरंत उतरकर सुरक्षित जगह पहुंच गए। उन्हें मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें