फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM यूज करने से पहले ये बातें जरूर जान लें वरना हैकर बना लेंगे क्लोन

Wed, 02 Nov 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
atm card
एटीएम के इस्तेमाल में जरा सी चूक आप पर भारी पड़ सकती है। हैकरों का ऐसा गिरोह आ गया है जो आपकी लापरवाही का फायद उठाकर आपका एटीएम हैक कर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 8
atm card - फोटो : AmarUjala
ये हैकर्स आपके एटीएम का क्लोन बनाकर सारी रकम उड़ा दें आपको पता भी न चलें। इसलिए जरूरी है कि ये बात समझ लें कि एटीएम के साथ कैसे छेड़छाड़ होती है।
विज्ञापन

3 of 8
atm - फोटो : amar ujala
जब एटीएम यूज करने जाएं तो इन बातों का ध्यान रखें। सामान्य सी दिखने वाली एटीएम मशीन धोखाधड़ी के पूरे साजो-सामान से लैस हो सकती है। सबसे पहली नजर रखें वहां जहां से कार्ड मशीन में डालते हैं।

4 of 8
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
एटीएम मशीन में जहां आप कार्ड एंटर करते हैं वहां ये हैकर्स पोर्टेबल स्कैनर फिक्स कर देते हैं। स्कैनर की बनावट मशीन से मिलती-जुलती होने के कारण आप आसानी से पकड़ ही नहीं पाते कि वहां स्कैनर लगा हुआ है। लेकिन इसका पता भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
g - फोटो : getty images
ध्यान रखें कि सामान्य तौर पर कार्ड एंट्री प्वाइंट पर लाइट जलती रहती है लेकिन स्कैनर लग जाने के बाद एलईडी हमेशा ऑफ ही रहती है। जैसे ही आप कार्ड एंटर करते हैं स्कैनर के माध्यम से उसकी इमेज एडिशनल ट्रैपिंग डिवाइस में सेव कर ली जाती है। इसके बाद जरूरत होती है पिन नंबर की।
विज्ञापन

6 of 8
atm card
स्कैनर के ‌जरिए एटीएम कार्ड का नंबर जानने के बाद बारी आती है एटीएम पिन नंबर जानने की। एटीएम मशीन में कार्ड लगाते वक्त आप भले ही अकेले हों पर क्या आपने कभी की बोर्ड के ऊपर कभी गौर किया है?
विज्ञापन

7 of 8
atm card
की-बोर्ड के ठीक ऊपर कोई कैमरा भी हो सकता है। पिन नंबर डालते ही ये कैमरा उसे कैप्चर कर लेता है। इसके बाद आपके एटीएम कार्ड से जुड़ा सारा डेटा हैकर के पास पहुंच जाता है और आपके एटीएम पर उसका कब्जा हो जाता है।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : SOCIAL MEDIA
तो अगली बार जब एटीएम जाएं तो इन बातों का ध्यान रखें। आपकी जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। लेकिन इन बातों का ध्यान रखेंगे तो आप इससे बच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें