फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रशिला घाट पर हुआ ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय का अंतिम संस्कार, हल्द्वानी में शोक की लहर

Wed, 10 Jan 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
prakash pandey death - फोटो : amar ujala
ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय की मंगलवार को राजधानी के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को रानीबाग चित्रशिला घाट पर ट्रांसपोर्टर का अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन

2 of 6
prakash pandey death
छह जनवरी को जहर खाकर भाजपा कार्यालय में चल रहे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के जनता दरबार में पहुंचे हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय की मंगलवार को राजधानी के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे प्रकाश पांडेय का शव उनके घर पहुंचा। इसके बाद आवास पर कोहराम मच गया।

 
विज्ञापन

3 of 6
prakash pandey death
बुधवार को प्रकाश पांडेय के परिजन अंतिम संस्कार नहीं कराने पर अड़ गए थे। उनकी मांग थी कि जब तक पत्नी को सरकारी नौकरी और बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था नहीं होगी तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा। लेकिन बाद में डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी के 12 लाख रुपए की आर्थिक मदद और पत्नी को संविदा में नौकरी के आश्वासन पर प्रकाश पांडेय के परिजन अंतिम संस्कार के लिए मान गए। बताया गया कि दो लाख रुपए की सहायता तत्काल की जाएगी।

4 of 6
prakash pandey death
सुबह ट्रांसपोर्टर के आवास पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, मेयर जोगेंदर रौतेला सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। वहीं ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की मौत से कारोबारियों में उबाल है। सभी व्यापार मंडल और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने हल्द्वानी बंद का आह्वान किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
prakash pandey death
बता दें कि पिछले तीन दिनों से विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा था। प्रशासन के निर्देश पर मैक्स अस्पताल में ही शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मैक्स अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रकाश के निधन की आधिकारिक घोषणा की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
prakash panday
जिसके बाद अस्पताल में राजनेताओं और मीडिया का जमावड़ा लग गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.वाईएस थपलियाल ने बताया कि डॉ.एसके जैन की टीम ने शव का पोस्टमॉर्टम किया। विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। शाम करीब पांच बजे एंबुलेंस के जरिये शव हल्द्वानी के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें