फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में इस वजह से लेट हो रहीं ट्रेन, यात्रियों को झेलनी पड़ रही फजीहत

Thu, 19 Jul 2018 09:09 AM IST
लवजीत शर्मा, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
देशभर में 4426 लोकेशन पर रेलवे ट्रैक के मरम्मत कार्य चलने से 18 फीसदी ट्रेन लेट हो रही हैं। मुरादाबाद मंडल के तहत भी कई जगह मरम्मत कार्य चलने से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
कार्य पूरा होने तक रेलवे ने 172 ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक पुराने हो चुके रेलवे ट्रैक व स्लीपर बदलने काम चल रहा है। काम पूरा होने के बाद ट्रेनों की गति में भी इजाफा किया जा सकेगा।
 
 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
रेलवे ने छह माह पहले एक हजार करोड़ रुपये से पुरानी रेल पटरियों की जगह नई रेल लाइन डालने का निर्णय लिया था। रेलवे के कुल 63974 किमी के ट्रैक पर पर 8500 स्टेशन हैं। रेलवे के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्ष 2016-17 में रेलवे ने 2687 साइटों पर 15 लाख से अधिक के रखरखाव के काम किए थे।

 

4 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
वहीं वर्ष 2017-18 में चार हजार 426 स्थानों पर 18 लाख से अधिक रखरखाव संबंधी काम किए जा रहे हैं। ट्रेनों की लेट-लतीफी के आंकड़ों को देखते हुए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने सभी जोनल कार्यालयों को समय पर ट्रेन चलाने के निर्देश दिए हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
ट्रैक पर जारी मरम्मत का काम। - फोटो : amar ujala
रेल मंत्रालय के मीडिया एवं संचार निदेशक राजेश दत्त वाजपेयी ने कहा कि पटरियों का उन्नयन कर ट्रेनों के परिचालन में सुधार लाने का प्रयास कर रहे हैं। मुरादाबाद मंडल के वाणिज्य निरीक्षक अजय तोमर ने बताया कि काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।              
           
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रेल दुर्घटनाओं में आई कमी                    
रेलवे मंत्रालय के मीडिया संचार निदेशक अशोक दत्त वाजपेयी ने बताया कि भारतीय रेल अपग्रेडेशन और आधुनिकीकरण की  प्रक्रिया के कारण पिछले वर्ष रेल दुर्घटनाओं में कमी आई है। वर्ष 2014-15 में 135 रेल दुर्घटना हुई थी। वर्ष 2015-16 में 107 तथा 2016-17 में 104 दुर्घटनाएं दर्ज की गई थी। वहीं वित्त वर्ष 2017-18 में 73 दुर्घटनाएं दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें