फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन देख कार छोड़ भागा चालक, टक्कर से उड़े परखच्चे, तस्वीरें

Mon, 18 Jan 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 4
दिल्ली से आ रही उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ऊधमसिंह नगर के बिलासपुर क्षेत्र में मानव रहित फाटक पर खड़ी कार से टकरा गई। ट्रेन की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

ट्रेन देखकर कार छोड़ भागा चालक, टक्कर से उड़े परखच्चे, तस्वीरें

2 of 4
रविवार रात दिल्ली से संपर्क क्रांति ट्रेन दिल्ली से काठगोदाम आ रही थी। बताया जा रहा है कि बिलासपुर रोड पर मानव रहित फाटक 73 सी में अचानक मारुति स्टीम कार (डीएल 1सीएस 7837) निकल रही थी। ट्रेन को सामने आता देख चालक गाड़ी छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

ट्रेन देखकर कार छोड़ भागा चालक, टक्कर से उड़े परखच्चे, तस्वीरें

3 of 4
ट्रेन की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रेन रुक गई। गनीमत रही क‌ि हादसे के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था। टक्कर से ट्रेन में बैठे यात्रियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में रेल कर्मियों के साथ ही लोगों की भीड़ भी लग गई।
विज्ञापन

ट्रेन देखकर कार छोड़ भागा चालक, टक्कर से उड़े परखच्चे, तस्वीरें

4 of 4
टक्कर लगने के बाद पलटी कार ट्रेन के इंजन में फंस गई। इंजन में फंसी कार को निकालकर आरपीएफ ने कब्जे में ले लिया है। कार नंबर के आधार पर मालिक की तलाश की जा रही है। हादसे से ट्रेन 66 म‌िनट लेट हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें