फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के दौरे से सड़क पर आधे घंटे 'जली' जनता

Tue, 19 May 2015 12:09 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की फ्लीट गुजारने को 11 चौराहों पर एक साथ 35 मिनट तक रोके गए ट्रैफिक में लोग धूप से झुलस गए। पसीने से तरबतर लोगों ने आसपास की दुकानों से पानी की बोतल खरीदकर प्यास बुझाई। काफिला गुजरने के बाद यातायात खोला गया तो जल्दबाजी में लोग एक दूसरे से गुत्थमगुत्था होने लगे।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के दौरे से सड़क पर आधे घंटे 'जली' जनता

2 of 5
इस कारण जाम खत्म होने में करीब एक घंटे का वक्त लग गया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। राष्ट्रपति के काफिले के लिए राजभवन से विधानसभा तक दो चरणों में 30 से 35 मिनट तक ट्रैफिक रोका गया। फ्लीट निक लने के बाद एक साथ वाहनों को छोड़ने से सड़क पर लंबा जाम लगता गया।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के दौरे से सड़क पर आधे घंटे 'जली' जनता

3 of 5
राष्ट्रपति की फ्लीट के गुजरने के दौरान राजभवन से विधानसभा तक चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात थे। हर गली के बाहर पुलिस थी, ताकि कोई भी वाहन सामने न आ सके। वैसे तो पुलिस वालों की ड्यूटी सुबह से थी, लेकिन राष्ट्रपति का विमान दून में उतरते ही सतर्कता बढ़ा दी गई थी।

राष्ट्रपति के दौरे से सड़क पर आधे घंटे 'जली' जनता

4 of 5
राजभवन से राष्ट्रपति के काफिले को विधानसभा तक पहुंचाने को 3:25 बजे हाथी बड़कलां, दिलाराम चौक, यूकेलिप्टस, सर्वे चौक, आराघर, धर्मपुर, नेहरू कालोनी और रेस्पना पुल तक पूरा यातायात रोक दिया गया था। वायरलेस के जरिए लगातार फ्लीट की लोकेशन दी जा रही थी। काफिला गुजरने के पांच मिनट बाद 4:05 बजे यातायात छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति के दौरे से सड़क पर आधे घंटे 'जली' जनता

5 of 5
रास्ता खुला तो आगे निकलने की होड़ में दिलाराम चौक, सर्वे चौक, आराघर और रिस्पना पुल पर जाम लोगों को कसता चला गया। राष्ट्रपति की फ्लीट लौटने के दौरान भी करीब तीस मिनट यातायात रोका गया। काफिले से आगे अफसरों की गाड़ियां पुलिस को सतर्क करते हुए निकल रही थी। शाम को भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें