बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे पर अन्य भूस्खलन जोन सक्रिय हो गए हैं। लामबगड़ के बाद अब हाईवे मैठाणा में बंद हो गया। मंगलवार सुबह चार बजे हुई तेज बारिश से मैठाणा में हाईवे पर टनों मलबा आ गया और यहां बना मोटर पुल दब गया।
विज्ञापन
2 of 6
badrinath highway
बीआरओ के मजदूरों और मशीनों की मदद से सुबह आठ बजे मलबा हटाया गया। हाईवे बंद पर जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही अन्य रास्ते से कराई गई। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
3 of 6
badrinath highway
मंगलवार को मैठाणा में सुबह चार बजे आए टनों मलबे में यहां बना नया मोटर पुल दब गया। ऐसे में यहां जाम लग गया और यात्रियों फंस गए। जाम जल्दी न खुलता देख दो घंटे बाद पुलिस प्रशासन की ओर से यात्रा वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग-कोठियालसैंण मोटर मार्ग से कराई गई, जबकि अन्य वाहन यहीं फंसे रहे।
4 of 6
badrinath highway
चमोली से नंदप्रयाग तक तीन भूस्खलन क्षेत्रों में मलबा हाईवे पर आया, जिसे हटाने के लिए दिनभर बीआरओ के मजदूर और मशीनें लगी रहीं। सुबह आठ बजे जब हाईवे खुला तो अन्य वाहन यहां से गुजरे। इसके बाद भी यहां जाम 10 बजे के बाद की खुल पाया।
विज्ञापन
5 of 6
badrinath highway
बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कर का कहना है कि नंदप्रयाग से लामबगड़ तक कई जगहों पर चट्टानों से मलबा हाईवे पर आ रहा है। मलबा हटाने के लिए मशीनें और मजदूरों को तैनात किया गया है। हाईवे को अधिक देर तक बंद होने नहीं दिया जा रहा है।
मैठाणा में बदरीनाथ हाईवे बंद होने से करीब दो घंटे तक 108 सेवा भी जाम में फंसी रही। तेफना गांव की एक महिला कई दिनों से वायरल से पीड़ित थी। जब स्थिति काबू से बाहर हुई तो परिजन उसे नंदप्रयाग की 108 सेवा से जिला अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जा रहे थे लेकिन मैठाणा में हाईवे बंद होने से 108 वाहन भी फंसा रहा।