फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ जली छह चिताएं: अंतिम यात्रा में उमड़ा हुजूम, रोते-बिलखते परिजनों को देख हर आंख हुई नम, तस्वीरें

Mon, 29 Aug 2022 10:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, शक्तिफार्म(ऊधमिसंह नगर)
विज्ञापन
1 of 5
एक ही गांव के छह लोगों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
सिरसा चौकी के पास रविवार सुबह हुए हादसे में मारे गए छह श्रद्धालुओं के शवों का सोमवार को गमगीन माहौल में गांव के ही श्मशान घाट में सामूहिक रूप से अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह से ही हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम बसगर गांव में उमड़ पड़ा। मृतक के परिजनों की हृदय विदारक चीत्कार के बीच निकली अंतिम यात्रा में शामिल हर शख्स की आंखें छलक उठीं।  

ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा: एक ही गांव के छह लोगों को ऐसे खींच ले गई मौत, चारों तरफ सुनाई दे रही रोने की आवाजें

कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार छह श्रद्धालुओं की मौत के बाद से बसगर गांव में मातम छाया हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर रात ही शवों को गांव में लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। सभी शवों को गांव स्थित गुरुद्वारे में रखवाया गया था।

गांव में मौजूद हजारों लोग पूरी रात जागकर एक-दूसरे का दुख बांटते रहे और सभी के आंसू छलकते रहे। बसगर ग्रामीणों के लिए रविवार की रात सबसे भारी गुजरी। सोमवार सुबह से ही अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से लोगों का हुजूम आना शुरू हो गया और हजारों की संगत गांव में इकट्ठी हो गई। 
विज्ञापन

2 of 5
एक ही गांव के छह लोगों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
हर समुदाय के लोग इस दुख की घड़ी में शामिल होना चाहते थे। सुबह 10:15 बजे गुरुद्वारे से आधा किमी दूर स्थित श्मशान घाट के लिए तीन वाहनों में ताबूतों को रखकर अंतिम यात्रा शुरू हुई। यात्रा वाले मार्ग पर भीड़ का आलम यह था कि यह दूरी तय करने में करीब 45 मिनट का समय लग गया। सुबह 11 बजे बजे श्मशान घाट में एक साथ लगाई गईं चिताओं को अग्नि दी गई। 
विज्ञापन

3 of 5
एक ही गांव के छह लोगों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
हर कोई इस हृदय विदारक मंजर को देख द्रवित हो उठा। कई लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में भी कैद किया। अंतिम यात्रा में पहुंचे नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के जनरल सेक्रेटरी अमरजीत सिंह, मैनेजर रंजीत सिंह, हरभजन सिंह, गुरदयाल सिंह, जोगिंदर सिंह संधू, गुरवंत सिंह आदि ने कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हादसे में मृतक व घायल परिवारों की हर संभव मदद कर रही है। 

4 of 5
एक ही गांव के छह लोगों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सोमवार को बसगर गांव का दौरा कर मृतकों के परिजनों और घायलों से मुलाकात कर हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री सौरभ ने सबसे पहले मृतक बालक आकाश सिंह के घर पहुंचकर उसके पिता गुरमेज सिंह और बदहवास मां ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक ही गांव के छह लोगों का अंतिम संस्कार में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मृतका जसविंदर कौर के घर पहुंचकर घायल बेटी कोमल का हाल जाना। उन्होंने हादसे में मृत पिता-पुत्री भजन सिंह और सुमन कौर, मृतका गुरनाम कौर और मृतक बालक आर्यन के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें