न्यू ईयर, क्रिसमस, विंटर कार्निवाल पर सरोवरनगरी में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है। लेकिन आपको एंट्री ऐसे ही नहीं मिलेगी। आगे जानिए कैसे पहुंचेंगे नैनीताल...
विज्ञापन
2 of 5
Nainital
यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्यटकों के वाहनों को रूसी बाईपास और पाइंस पर रोकने का फैसला लिया गया है। वहां से पर्यटकों को शटल सेवा से नैनीताल लाया जाएगा। रूसी बाईपास से नैनीताल तक का किराया प्रति यात्री 50 रुपये और पाइंस से नैनीताल तक का 30 रुपये लिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
बैठक लेते डीएम विनोद कुमार सुमन
एएसपी हरीश चंद्र सती की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि नगर में पार्किंग फुल होने, वाहनों का दबाव बढ़ने पर पर्यटकों के दोपहिया, चारपहिया वाहनों को नगर से बाहर रोका जाएगा।
4 of 5
पर्किंग को लेकर बैठकर करते अधिकारी
पहले चक्र में दोनों रूसी बाईपास, भवाली पाइंस पर वाहनों को रोक दिया जाएगा। वहां शटल सेवा के बाद भी अगर वाहनों का दबाव कम नहीं होता तो कालाढूंगी, काठगोदाम में वाहनों को रोककर पर्यटकों को रोडवेज की शटल सेवा से यहां लाया जाएगा।
एएसपी ने कहा कि टैक्सी चालक यातायात नियमों का पालन करें, वरना उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रूसी बैंड, पाइंस में चलने वाली टैक्सी वाहनों के चालकों का नाम, पता, मोबाइल नंबर पुलिस को दिया जाए ताकि उनका सत्यापन कराया जा सके।