बुधवार सुबह से पहाड़ में धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। शाम चार बजे से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रही। जोशीमठ, गोपेश्वर, घाट, पोखरी, देवाल, थराली, कर्णप्रयाग, नारायणबगड़ और गैरसैंण क्षेत्र में सुबह और शाम को शीतलहर चलने से शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। केदारनाथ में भी दोपहर बाद हल्की बर्फबारी की सूचना है।