फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी जाने के लिए उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बसें फुल, टिकट के लिए मची मारामारी, तस्वीरें...

Fri, 07 Jun 2019 04:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
मसूरी जाने के लिए टिकट लेते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
यात्रा सीजन के दौरान पहाड़ों की रानी मसूरी जाने को लेकर बसों की जबरदस्त मारामारी है। आलम यह है कि एक अदद सीट के लिए यात्रियों को तेज धूप में लंबी लाइनें लगानी पड़ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
मसूरी जाने के लिए टिकट लेते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
बसों में सीट नहीं मिलने की वजह यात्रियों को टैक्सी करनी पड़ रही हैं, जो उनकी जेब पर भारी पड़ रही हैं। बसों में सीट नहीं मिलने की स्थिति में कई यात्री एक साथ मिलकर टैक्सी करके मसूरी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मसूरी जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़े पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
परिवहन निगम के पास बसों की संख्या इतनी नहीं है कि वे अतिरिक्त बसों का संचालन कर सकें। महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि पर्वतीय डिपो से मसूरी के लिए फिलहाल 20 बसें संचालित की जा रही हैं। 

4 of 6
मसूरी जाने के लिए बस स्टैंड पर बैठे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
एक बस तीन फेरे लगा रही है ऐसे में कुल मिलाकर 60 फेरे लग रहे हैं, लेकिन यात्रियों की संख्या बहुत अधिक होने की वजह से दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मसूरी जाने के लिए बस में भरे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि कर्मचारी संगठनों द्वारा यात्रा सीजन शुरू होने से पहले मांग उठाई गई थी कि मसूरी समेत अन्य पर्यटन स्थलों के लिए अतिरिक्त बसें का संचालन किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मसूरी जाने के लिए बस में भरे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
लेकिन यात्रा सीजन के मद्देनजर परिवहन निगम प्रबंधन तैयारियों को अंतिम रूप नहीं दे पाया। परिणामस्वरूप यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें