इन दिनों शादी का सीजन जोरों पर है। अगर आप वुड बी मैरिड कपल हैं तो इन जगहों पर अपना हनीमून प्लान कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
auli
- फोटो : hillstravels
औली-
धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है। आप यहां कि ठंड में आप अपने हनीमून को यादगार बना सकते हैं। औली उत्तराखंड के हिमालयन माउंटेन में स्थित है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ स्कीइंग का मजा ले सकते हैं। सर्दियों में जब स्नोफॉल होता है तो यहां रोमांस करने का मजा ही कुछ और है। और गर्मियों में भी यहां गजब की सर्दी पड़ती है तो आप किसी भी मौसम में यहां का रुख कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
kodagu
कोडगु-
कोडगु भारत के खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। ये कर्नाटक के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में है। ये जगह उन कपल्स के लिए परफेक्ट है जो पहाड़ों के बीच अपना हनीमून मनाना चाहते हैं। हरे भरे बगीचे, कॉफी की खुशबू और नारंगी फूलों से सजी ये जगह नवविवाहित जोड़ियों को आकर्षित करता है। इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहते हैं।
4 of 5
tawang
तवांग-
अगर आप संस्कृति और प्रकृति की खूबसूरती को एक साथ देखना चाहते हैं तो तवांग से बेहतर जगह आपके लिए कोई नहीं हो सकती। ये अरुणाचल प्रदेश के उत्तरी-पश्चिम हिस्से में है। इसको द मैजिकल लैंड भी कहा जाता है।
दमन दीव-
अपने प्यार और रोमांस को सागर की लहरों की तरह यहां बहने दीजिए। अगर आप एडवेंचरस हैं और खूबसूरत बीचेज और लव बर्ड्स के बीच रोमांस फरमाना चाहते हैं तो यही आपके सपनों को पूरा करने की जगह है। दमन दीव के बीच आपको बुला रहे हैं ये आपके पार्टनर के साथ आपके लम्हों को और भी ज्यादा रोमांटिक बना देंगे।