अब न सब्जियों में खट्टापन आ रहा है और न ही रंग। खाने की टेबल से सलाद में टमाटर भी नदारद होने लगा है। पहाड़ के टमाटरों की आसमान छू रही कीमतों ने लोगों के दांत खट्टे करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
मंडी से बाहर आते ही और लाल हुआ टमाटर
2 of 5
टमाटर के दामों में वृद्धि
- फोटो : ANI
अमरोहा से टमाटर की आमद कम होने के कारण टमाटर 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। एक सप्ताह पहले तक टमाटर के दाम जमीन पर थे। टमाटर 20 से 25 रुपये किलो बिक रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
tomatoes
- फोटो : getty images
अचानक टमाटरों के दाम आसमान छू रहे हैं। एक किलो टमाटर अब फुटकर मंडी में 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। टमाटर कारोबारी दयाल आसवानी ने बताया कि पहाड़ से आने वाले टमाटर की एक पेटी 800 रुपये की आ रही थी।
4 of 5
सुर्ख लाल रंग का लाल सोना टमाटर।
- फोटो : अमर उजाला
एक पेटी में 15 से 16 किलो टमाटर था। जबकि अमरोहा से आने वाले टमाटर की कैरेट 500 रुपये की पड़ रही थी। कैरेट में टमाटर 25 किलो होता है। अमरोहा का टमाटर बारिश के कारण खराब हो गया है। बुधवार को अमरोहा से आई टमाटर की कैरेट की कीमत 11 सौ रुपये थी। कैरेट में 25 किलो टमाटर थी।