फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के कहर से बचना है तो इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना हो जाएंगे परेशान

Mon, 29 Apr 2019 08:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
summer, sun, sun rays - फोटो : अमर उजाला
अगर आप तेज धूप में बाहर निकलते हैं तो कुछ एहतियात बरतने की जरूरत है। आपकी एक लापरवाही आपके लिए मुसीबत बन सकती है। लिहाजा, तेज गर्मी में कुछ तरीके अपनाकर आप इसके प्रकोप से बच सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
summer, sun, sun rays
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एनएस बिष्ट के मुताबिक, गर्मी में तेज धूप होने पर शरीर में डिहाईड्रेशन की समस्या हो सकती है। तेज गर्मी में ज्यादा तले हुए या मसाले वाले भोजन भी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
summer, sun, sun rays
इससे बचाव के लिए जरूरी है कि ज्यादा पेय पदार्थों के साथ ही हल्का और ताजा भोजन ही करें। अगर जरा भी शरीर में पानी की कमी महसूस हो तो तुरंत चिकित्सा से संपर्क जरूर करें। कई बार जरा सी लापरवाही में डिहाईड्रेशन की समस्या जानलेवा साबित हो सकती है।

4 of 5
summer, sun, sun rays
गर्मी में यह सतर्कता बरतें
-धूप में जाने से कुछ समय पहले ही एसी जैसी ठंडी जगह को छोड़ दें। शरीर का तापमान सामान्य होने के बाद ही धूप में जाएं।
-गर्मी में शरीर से बहुत अधिक पसीना निकलता है। पानी की मात्रा शरीर में बनाए रखने के लिए रोजाना कम से कम सात से आठ लीटर पानी जरूर पिएं।
-तेज धूप और गर्मी से बाहर से आने पर तुरंत पानी न पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
summer, sun, sun rays
-रंगीन मोटे कपड़ों की अपेक्षा हल्के और सफेद जैसे हल्के रंगो के कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए।
-गर्मियों में ज्यादा तेल मसाले वाले भोजन से बचना चाहिए, जो की सीधे हमारी पाचन क्रिया पर सीधा प्रभाव डालते हैं।
-गर्मियों में खीरा, तरबूज, खरबूजा, ककड़ी जैसे मौसमी फलों का सेवन करें। साथ ही पेय पदार्थ जैसे दूध, दही से बनी लस्सी, छाछ, नींबू पानी, गन्ने का रस भी लाभदायक होगा।
-धूप में कोशिश करें कि सिर ढककर बाहर निकलें। दोपहिया वाहन चलाते समय खास सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें