कार्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी रेंज में इन दिनों चार शावकों के साथ एक बाघिन अक्सर दिखाई दे रही है। सोमवार को बिजरानी के वॉटर हाल में भोजन की तलाश में इस बाघिन को हिरन दिखाई पड़ा। हिरन को देखते ही बाघिन ने उस पर हमला बोल दिया। बाघिन के हमले से बचने के लिए हिरन ने भी दूर छलांग लगाई। हिरन को पछाड़ते हुए बाघिन ने उस पर हमला बोल दिया। इस तरह बाघिन ने अपने चार शावकों के लिए भोजन की तलाश पूरी कर ली। सभी फोटोः जितेंद्र पपनै और बॉबी सिंह