'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की शूटिंग सोमवार से देहरादून में शुरू हुई है। इस दौरान टाइगर के साथ कुछ ऐसा हो गया कि वह अपनी कार की ओर चल दिए।
विज्ञापन
2 of 6
tiger shroff
- फोटो : amar ujala
दरअसल, जब से देहरादून में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की शूटिंग शुरू हुई है, तब से यहां का मौसम बेइमान हो गया है। पिछले तीन दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे पारा गिर गया है और मौसम सर्द हो गया है। आलम ये है कि लोग स्वेटर में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
student of the year
एफआरआई में शूटिंग के दौरान कलाकारों की हालत खराब हो रही है। कलाकार सर्दी से बचते नजर आ रहे हैं। खासकर विदेशी कलाकारों का तो हाल बेहाल है।
4 of 6
tiger shroff
इतना ही नहीं टाइगर श्रॉफ भी ठंड नहीं झेल पा रहे हैं। बारिश के चलते उन्हें भी ठंड का एहसास हुआ तो उन्होंने स्वेटर मांगी। टीम के सदस्य उन्हें कार तक ले गए, जहां उन्हें स्वेटर दी गयी।
विज्ञापन
5 of 6
Tiger Shroff
टाइगर को कई बार छींक भी आई। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता करण जौहर की इस फिल्म का निर्देशन युवा निर्देशक पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं।