फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बिगड़े मौसम ने मचाया कहर, अंधड़ की चपेट में आकर श्रमिक की मौत, कई घर क्षतिग्रस्त

Mon, 04 Jun 2018 07:28 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 6
disaster
उत्तराखंड में मौसम का कहर कम नहीं हो रहा है। अंधड़ की चपेट में आकर एक श्रमिक की मौत हो गई, वहीं कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
rain
कुमाऊं में शुक्रवार की शाम हुई मूसलाधार बारिश और अंधड़ से काफी नुकसान हुआ है। अंधड़ से जगह-जगह पेड़ गिर गए। टनकपुर के दूरस्थ डांडा-कठौल के जंगल में अंधड़ से शक्तिमान ट्रक  (यूटीएफ/6643) पर पेड़ की टहनी गिरने से ट्रक में बैठे श्रमिक वार्ड संख्या तीन वर्मा लाइन टनकपुर निवासी मो. वसीम (34) पुत्र नवाब अली की मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 6
disaster
वहीं रोडवेज वर्कशॉप के पास वार्ड संख्या पांच में भी एक मकान पर पीपल की टहनी गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। अलबत्ता मकान में रह रहे लोगों की जान बच गई। अंधड़ से मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र की बिजली आपूर्ति छह घंटे ठप रही। शुक्रवार रात करीब आठ बजे से दो बजे तक बिजली गुल रहने से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोहाघाट, पाटी और बाराकोट विकासखंड के कई गांवों में खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बंद थी।

4 of 6
rain in uttarakhand
इधर, तराई में शनिवार सुबह हुई बारिश से मौसम बेहद सुहावना हो गया। पारा करीब दो डिग्री लुढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बारिश होने के कारण गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रविवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

5 of 6
disaster
बागेश्वर में मूसलाधार बारिश से पुड़कुनी गांव में एक मकान की दीवार ध्वस्त हो गई। इस घटना में घर के सदस्य बाल-बाल बच गए। जबकि जीआईसी बागेश्वर की चारदीवारी ध्वस्त होने से सड़क में खड़े दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। चहारदीवारी के ध्वस्त होने से एमडीएम भवन और शौचालय को खतरा पैदा हो गया है। शनिवार को राजस्व विभाग ने क्षति का आंकलन किया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से क्षति का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rain - फोटो : अमर उजाला
विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कालेज बागेश्वर की चहारदीवारी ध्वस्त हो गई। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तेवाड़ी ने बताया कि चारदीवार के ध्वस्त होने से एमडीएम भवन तथा शौचालय को भी खतरा पैदा हो गया है। चहारदीवारी का मलबा गिरने से सड़क पर खड़े दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। मूसलाधार बारिश के कारण नदीगांव के एक मकान में मलबा घुस गया। इधर गोमती पुल के समीप गिरेछीना मोटर मार्ग से बहकर आ रहे बरसाती पानी के साथ मलबा भी आ रहा है। सड़क के तलैया बनने से लोग परेशान हैं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें