फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: खाई में जा गिरी बारातियों से भरी बस, तस्वीरों में दर्दनाक हादसा

Tue, 01 Nov 2016 01:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
accident in rudraprayag - फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बारातियों को लेकर लौट रही बस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। बेकाबू बस 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

2 of 5
accident in rudraprayag - फोटो : AmarUjala
हादसे में 13 साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
accident in rudraprayag - फोटो : AmarUjala
स्थानीय व निकटवर्ती गांवों के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया, जहां से अधिकांश को निजी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि और जिला स्वास्थ्य केंद्र रुद्रप्रयाग में भर्ती किया गया।

4 of 5
accident in rudraprayag - फोटो : AmarUjala
हादसे में अभी तक एक अज्ञात समेत नीरज (13) पुत्र शिव सिंह, मातबर सिंह भंडारी (68) पुत्र परम सिंह, निवासी डालसिंगी तथा सुरेंद्र सिंह (35) पुत्र वचन सिंह निवासी, डुंगर की मौत हो गई है। जबकि 24 से अधिक लोग घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुद्रप्रयाग में बस दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : AmarUjala
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से गांव में मातम छाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें