फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी ही नहीं विदेशी भी हैं सास-बहु वाले इन तीन टीवी सीरियलों के जबरदस्त फैन

Sun, 02 Jul 2017 09:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
tv
भारत में सास-बहु वाले सीर‌ियल की ड‌िमांड हर घर में है। मह‌िलाए इन सीर‌ियलों को देखना खासा पसंद करती हैं। लेकिन हैरत की बात है क‌ि व‌िदेश में भी इन सीर‌ियलों की खासी ड‌िमांड है। यही नहीं इन तीन सीर‌ियलों ने तो व‌िदेशों में भी धमाल मचा रखा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
roop durgapal
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में रमजान पर आयोजित स्थानीय चैनल एएन टीवी के शो पर उत्तराखंड की बेटी रूप दुर्गापाल को खास मेहमान के तौर पर बुलाया गया। 19-25 जून तक जकार्ता में हुए इस शो में रूप दुर्गापाल के ड्रामा, डांस व म्यूजिक शो का वहां के दर्शकों ने भरपूर आनन्द लिया। 
विज्ञापन

3 of 7
roop durgapal
इंडोनेशिया से लौटने के बाद अल्मोड़ा निवासी रूप दुर्गापाल ने एक समाचार पत्र को बताया कि भारत के टीवी सीरियल इंडोनेशिया में काफी लोकप्रिय हैं। उनके तीन टीवी सीरियल बालिका बधु, स्वरागिनी और कुछ रंग प्यार के ऐसे भी इंडोनेशिया में काफी देखे जाते हैं। 

4 of 7
roop durgapal
इसीलिए इन तीनों सीरियल को इंडोनेशिया के टीवी चैनल एएन टीवी ने स्थानीय भाषा में डब पर उसका प्रसारण शुरू किया है। यह तीनों सीरियल इंडोनेशिया की जनता के जुबान पर हैं। इसी के चलते इंडोनेशिया के टीवी चैनल एनएन टीवी ने रमजान पर एक सप्ताह तक विशेष शो का आयोजन किया। 
विज्ञापन

5 of 7
roop durgapal
जिसमें उन्हें डांस, ड्रामा व म्यूजिक पर प्रफोर्म करने का मौका मिला। इंडोनेशिया में टीवी कलाकारों को बालीवुड व हालीवुड के कलाकारों से ज्यादा सम्मान दिया जाता है। इंडोनेशिया पहुंचकर उन्हें वहां के फैंस को समझने का मौका मिला। 
विज्ञापन

6 of 7
roop durgapal
रूप दुर्गापाल ने बताया कि इंडोनेशिया के चर्चित शो पेस बुकर्स में भी इस दौरान उन्हें शो में हिस्सा लेने का मौका मिला। जिसमें कपिल शर्मा के शो की तरह इंडियन कलाकार इंडोनेशिया जाकर प्रफोर्म करते हैं। इसके साथ ही इंडोनेशिया में उन्होंने टीवी शो बॉली स्टार बेगेंजा नाइट में भी सोलो व सिंगल डांस पर शो दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
roop durgapal
इंडोनेशिया से लौटने के बाद रूप दुर्गापाल काफी उत्साहित है। उसका सपना है कि वह विदेशों के लिए बनने वाले टीवी शो में काम कर उत्तराखंड का नाम रोशन करूं। जिसके लिए वह इंडोनेशिया की भाषा को भी सीख रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें