पहली बार देश को ऑल इंडिया टॉपर रक्षा गोपाल देने वाले सीबीएसई के देहरादून रीजन का ओवरऑल परिणाम गत वर्ष के मुकाबले गिर गया है। गत वर्ष देहरादून रीजन से 75.27 प्रतिशत छात्र पास हुए थे, जिनका पास प्रतिशत इस साल गिरकर 73.10 प्रतिशत पर आ गया है।
विज्ञापन
2 of 6
cbse result
- फोटो : amarujala
दून रीजन में इस साल 13002 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है जबकि 14890 छात्र फेल हो गए हैं। दून रीजन से पहली बार एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रक्षा गोपाल ने ऑल इंडिया टॉप किया है। रक्षा ने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। रक्षा ने दून रीजन का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
cbse result
- फोटो : amarujala
लेकिन इस साल ओवरऑल परिणाम में रीजन पिछड़ा है। इस साल दून रीजन की 12वीं की परीक्षा में कुल 107381 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें से 43097 यानी 67.80 प्रतिशत छात्र और 32667 यानी 81.50 प्रतिशत छात्राएं परीक्षा में पास हुई हैं। ओवरऑल रिजल्ट में 75764 यानी 73.10 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
4 of 6
cbse result
- फोटो : amarujala
दून रीजन का रिजल्ट
वर्ष रिजल्ट प्रतिशत
2014 72.77
2015 74.62
2016 75.27
2017 73.10
विज्ञापन
5 of 6
cbse result
- फोटो : amarujala
मोटी फीस वसूलकर भारी सुविधाओं का डंका पीटने वाले निजी स्कूल बोर्ड रिजल्ट के मामले में पिछड़े हुए नजर आए हैं। इस साल सबसे ज्यादा 97.70 प्रतिशत छात्र गवर्नमेंट एडेड स्कूलों के पास हुए। दूसरे नंबर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन का परिणाम रहा है। केविएस का रिजल्ट 96.30 प्रतिशत रहा। तीसरे स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालय रहे, जिनका परिणाम 95.90 प्रतिशत रहा। चौथे नंबर पर रीजन के निजी स्कूल रहे, जिनका परिणाम महज 73.10 प्रतिशत रहा। यह गत वर्ष के 74.67 प्रतिशत से भी कम है।