‘घर आजा परदेसी’ और ‘ये इश्क हाय’ जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुके आर्यमन भाटिया रविवार को देहरादून पहुंचे। मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले आर्यमन दून के एक निजी होटल में आयोजित फैशन वीक में बतौर शो स्टॉपर शामिल हुए। रविवार को अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।