देहरादून से लगे सहारनपुर में बन रही ये इमारत दुनिया भर की इमारतों में अनोखी कहलाएगी। हालांकि अभी यह इमारत बनी नहीं है, लेकिन जो इंजीनियर इस इमारत को बना रहे हैं उनके दावे सकते में डालने के लिए काफी हैं।
विज्ञापन
2 of 8
temple
यूपी के सहारनपुर में बन रहा शिवधाम मंदिर उत्तर भारत सहित दुनिया के अनोखे और आकर्षक मंदिरों में शामिल होगा। इसका निर्माण ऐसी तकनीक से किया जा रहा है कि भूकंप का मंदिर पर कोई असर नहीं होगा।
विज्ञापन
3 of 8
temple
इसे बनाने वाले इंजीनियरों का दावा है भूकंप आने पर इसकी मजबूती 1000 साल और बढ़ जाएगी। यह मंदिर अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर बनाया जा रहा है।
4 of 8
temple
शिवधाम ट्रस्ट के सेक्रेटरी राजकुमार ने देहरादून अमर उजाला को बताया कि इस मंदिर की नींव 14 जुलाई 2014 में रखी गई थी। उस समय देशभर के बड़े संतों ने यहां पहुंचकर शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया था।
विज्ञापन
5 of 8
temple
एनआरआई अजय गुप्ता के पिता शिव कुमार गुप्ता, यहां बने बाबा लालदास के आश्रम में पूजा के लिए आया करते थे। उनकी इच्छा थी कि यहां एक ऐसा निर्माण किया जाए, जो लोगों की आस्था का केंद्र बने।
विज्ञापन
6 of 8
temple
इसलिए शिवकुमार की पत्नी अंगूरी देवी ने अपने पति की याद में यहां शिवधाम के निर्माण का कार्य शुरू कराया। शिवकुमार के एनआरआई बेटे अजय गुप्ता ने ट्रस्ट के माध्यम से शिवधाम का निर्माण शुरू कराया।
विज्ञापन
7 of 8
earthquake
बताया गया कि मंदिर को बनाने में कॉपर का प्रयोग हो रहा है। राजस्थान से मंगाए गए पत्थरों से मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इंजीनियर्स की मानें तो इस मंदिर की गांरटी 1000 साल है। उनका कहना है कि भूकंप आने से भवन के कब्जों में और कसाव आएगा। जिससे ये और मजबूत होगा।
इस मंदिर को बनाने में 300 करोड़ का अनुमानित खर्च है। 2020 तक इस मंदिर के पूरा होने की उम्मीद है। मंदिर के निर्माण में एक हजार से ज्यादा मजदूर लगे हैं। खास बात ये है कि मंदिर में भगवान शिव का पूरा परिवार स्थापित किया जाएगा।