devendra bhasin
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. देवेंद्र भसीन ने प्रदेश कार्यालय में बातचीत के दौरान कहा कि यह मामला गहरी साजिश का हिस्सा है। यह आपत्तिजनक है और इसे गंभीरता से लिया है। विधिक राय लेने के बाद मुकदमा दर्ज करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि इस गीत के पीछे किसका हाथ है? भसीन ने कहा कि यह वीडियो सीएम की छवि को खराब करने के लिए चलाया जा रहा है। इसमें प्रयोग की गई भाषा गंभीर, अवमानना व आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आती है। उन्होंने कहा है कि वीडियो में दिखाए गायक ने अपनी स्थिति साफ की है। ऐसे में यह षड्यंत्र की गंभीरता को भी दर्शाता है। कार्रवाई की संभावनाओं पर विचार हो रहा है। हालांकि सरकार के स्तर पर इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।