फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी के साथ चर्चाओं में आ गया ये शख्स, बहुत खास है इसके पीछे की वजह 

Fri, 09 Nov 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, केदारनाथ
विज्ञापन
1 of 6
पीएम नरेंद्र मोदी/हवलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ भ्रमण ने इस शख्स को भी बेहद खास बना दिया। हर तरफ उनकी चर्चा होती रही। हो भी क्यों न इसकी वजह ही खास है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के हवलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट के लिए सबसे खास रहा। उन्हें लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री को एटीवी (ऑल टेर्रिन व्हीकल) की सवारी कराने का मौका मिला। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बिष्ट के घर-परिवार के बारे में भी पूछा।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
देवेंद्र सिंह बिष्ट
प्रधानमंत्री ने पूर्वाह्न 11:36 से 11:42 तक एटीवी से मंदाकिनी नदी के किनारे बनी सुरक्षा दीवार और उसके ऊपर बन रहे आस्था पथ का निरीक्षण किया, साथ ही वे वाहन से सेफ हाउस तक गए। इससे पूर्व बीते वर्ष 3 मई और 20 अक्तूबर को भी पीएम मोदी के लिए देवेंद्र सिंह बिष्ट ने एटीवी चालक की भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
pm modi in kedarnath
वहीं नरेंद्र मोदी तीन बार केदारनाथ धाम पहुंचने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। इससे पूर्व 1980-81 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी दो बार बाबा केदार के दर्शनों को आई थीं। प्रधानमंत्री मोदी का युवा जीवन से ही केदारनाथ से विशेष नाता रहा है। 

4 of 6
pm modi in kedarnath
पिछले वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर और फिर कपाट बंद होने से एक दिन पहले 20 अक्तूबर को यहां आए और 700 करोड़ की लागत से बनने वाली पांच बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। इस बार वे पुनर्निर्माण कार्यों के निरीक्षण को पहुंचे। 
विज्ञापन

5 of 6
pm modi in kedarnath
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीर्थ पुरोहित हरीश तिवारी की मौजूदगी में बाबा केदार की पूजा-अर्चना की। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पुजारी ओमकार शुक्ला, यशोधर मैठाणी और स्वयंबर सेमवाल ने उन्हें संकल्प कराया। इसके उन्होंने बाद रुद्राभिषेक पाठ कर भगवान शिव की स्तुति की। उन्होंने बाबा केदार के स्वयंभू लिंग पर स्वयं चंदन, शहद और घी का लेपन किया और देश की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pm modi in kedarnath
इसके बाद उन्होंने गर्भगृह की परिक्रमा की। पुजारियों ने प्रधानमंत्री को चंदन का टीका लगाया और उनके गले में रुद्राक्ष और फूलों की माला डाली। मंदिर समिति ने प्रधानमंत्री को शॉल भी भेंट किया। कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि पीएम मोदी ने बाबा केदार को गुप्त दान के रूप में भेंट अर्पित की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें