फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान विष्णु के धाम बदरीनाथ में मौजूद यह पौधा करता है चमत्कार, रिसर्च के बाद वैज्ञानिक भी हैरान

Fri, 10 May 2019 11:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
फाइल फोटो
करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े बदरीनाथ धाम में उगने वाले इस पौधे ने विज्ञान जगत को भी हैरत में डाल दिया है। रिसर्च के बाद आए परिणाम बेहद चौंकाने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 8
फाइल फोटो
वैज्ञानिक तो बस इतना पता कर रहे थे कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों का बदरी तुलसी पर क्या असर पड़ेगा? लेकिन नतीजों ने उन्हें चौंका दिया।
विज्ञापन

3 of 8
फाइल फोटो
जिसमें पता चला कि हजारों साल पहले हिमालय की बर्फीली वादियों में उपजी और ठंडे माहौल में रहने की आदी बदरी तुलसी अधिक कार्बन सोखेगी। इतना ही नहीं तापमान बढ़ने पर वह और बलवती हो जाएगी।

4 of 8
फाइल फोटो
बता दें कि चारधाम आने वाले सैलानी और श्रद्धालु बदरी तुलसी को प्रसाद के रूप में अपने घर ले जाते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने इसे भगवान बदरी विशाल को समर्पित कर दिया है। कोई भी इसके पौधों को हानि नहीं पहुंचाता। श्रद्धालु केवल इसे प्रसाद के लिए तोड़ते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
फाइल फोटो
बदरी तुलसी इतने बड़े पैमाने पर सिर्फ बदरीनाथ धाम में ही मिलती है। पुराणों में इसके औषधीय गुणों का खूब बखान किया गया है। लोग इसकी चाय भी पीते हैं। लेकिन जलवायु परिवर्तन से पैदा हो रहे नए माहौल में इसके अन्य गुण भी उजागर हुए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
फाइल फोटो
जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से जड़ी-बूटियों के संरक्षण के लिए तैयार किए जा रहे डाटा बेस के तहत पहली बार विज्ञानियों ने बदरी तुलसी पर परीक्षण किया। इसमें जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने की अद्भुत क्षमता पाई गई।
 
विज्ञापन

7 of 8
वन अनुसंधान संस्थान
वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) की इकोलॉजी, क्लाइमेट चेंज एंड फॉरेस्ट इन्फ्सुएंस डिवीजन ने अपने ओपन टॉप चैंबर में इस पर परीक्षण किया। इसमें पाया गया कि सामान्य तुलसी और अन्य पौधों से इसमें कार्बन सोखने की क्षमता  12 फीसदी अधिक है। तापमान अधिक बढ़ने पर इसकी क्षमता 22 फीसदी और बढ़ जाएगी। इसका पौधा 5-6 फुट लंबा हो जाता है। पौधे छतरी की शक्ल बना लेते हैं, जिससे यह अधिक कार्बन सोख लेती है।
विज्ञापन

8 of 8
अमर उजाला
इन बीमारियों में फायदेमंद: चर्म रोग (लेसमेनियासिस), डायरिया, डायबिटीज, घाव, बाल झड़ना, सिर दर्द, इंफ्लुइंजा, फंगल संक्रमण, बुखार, कफ-खांसी, बैक्टीरियल संक्रमण आदि।

बदरी तुलसी में जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के मुकाबले की अद्भुत क्षमता है। रिसर्च के परिणाम से यह साबित हो गया है। यह अधिक कार्बन सोखती है और तापमान बढ़ने पर इसकी क्षमता और बढ़ेगी।
- डा. हुकुम सिंह, वरिष्ठ विज्ञानी, इकोलॉजी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें