देश के एक बेटे ने ऐसा स्वदेशी मैसेंजर एप बनाया है जो व्हाट्सअप को बड़ा झटका दे सकता है।
विज्ञापन
2 of 7
whatsapp
उत्तराखंड के लोहाघाट में विवेकानंद विद्या मंदिर में ग्यारहवी कक्षा के छात्र अमित भंडारी ने व्हाट्सएप की तर्ज पर चैटर सिप एप बनाया है।
विज्ञापन
3 of 7
गूगल
उनका दावा है इसके एक ग्रुप में 5000 लोगों को जोड़ा जा सकता है। चैटर सिप एप को गूगल प्ले स्टोर के साथ ही अन्य बेबसाइटों से डाउनलोड किया जा सकता है।
4 of 7
वॉट्सऐप
मूल रूप से लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत पुलहिंडोला निवासी अमित के पिता मोहन सिंह सेना में तैनात हैं तथा माता दुर्गा देवी गृहिणी हैं। अमित का कहना है कि पढ़ाई से इतर उसका अधिकांश समय कंप्यूटर और इंटरनेट पर बीतता है। उसे व्हाट्सएप जैसा स्वदेशी सोशल एप बनाने की प्रेरणा उसके दोस्तों से मिली जो हर समय व्हाट्सएप में व्यस्त रहते थे।
विज्ञापन
5 of 7
mobile
वह कहते हैं कि चैटर सिप के किसी ग्रुप में पांच हजार लोग जोड़े जा सकते हैं। वर्तमान में इस एप का संचालन टेलीग्राम कंपनी के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
मोबाइल यूजर्स
अमित का कहना है कि 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वह इस एप का संचालन करेंगे। इसके लिए बाकायदा कार्यालय भी खोला जाएगा।
उन्होंने बताया कि चैटर सिप का प्रयोग एकदम व्हाट्सएप जैसा है लेकिन खूबियां व्हाट्सएप से अधिक हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता और मेड एलियन उपन्यास के लेखक नमन जोशी को देते हैं।