फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार महाशिवरात्रि पर बनेगा विशेष योग, भक्तों पर कृपा बरसाएंगे शिव

Thu, 20 Jul 2017 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
lord shiva symbol image
देवों के देव महादेव अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते। उसके सारे कष्ट हर लेते हैं। इस बार महाशिवरात्रि पर विशेष योग बन रहा है, जिससे यह अत्यंत मंगलकारी होगा।  जानिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
lord shiva with goddess parvati
महाशिवरात्रि पर्व का शिवभक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता। अब यह इंतजार खत्म हो रहा है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा अर्चना को लेकर भक्त बेहद आतुर है।
विज्ञापन

3 of 6
अपने भोले नाथ के लिए भक्त सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर तमाम दिक्कतों के बाद गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों पर पहुंच रहे हैं। भक्तों को मालूम है कि जैसे ही वह अपने भोले नाथ पर गंगाजल से अभिषेक करेंगे तो उनके सारे कष्ट खुद ब खुद दूर हो जाएंगे।

4 of 6
lord shiva symbol image
आईआईटी रुड़की स्थित श्री सरस्वती मंदिर के पुजारी एवं ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश शुक्ला ने बताया कि इस बार महाशिवरात्रि कई विशेष योग लेकर आई है। इस बार दो दिन महाशिवरात्रि रहेगी।
विज्ञापन

5 of 6
21 और 22 जुलाई को महाशिवरात्रि रहेगी। 21 जुलाई को रात्रि नौ बजकर 50 मिनट पर अभिषेक शुरू होगा और 22 जुलाई की शाम साढ़े छह बजे तक अभिषेक शुभ मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lord shiva statue
शुक्रवार को त्रयोदशी तिथि तिथि एवं शनिवार को चतुर्दशी तिथि का पडना अत्यंत मंगलकारी और कल्याणकारी है। शिवरात्रि पर सिद्धयोग बन रहा है। यह योग कई वर्षो बाद बना है। इस योग में जाने वाला अभिषेक और पूजा अत्याधिक सफलदायी और मंगलकारी मानी जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें