फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में इस जूस से प्यास बुझाते हैं आप तो हो जाइए सावधान, खतरे में पड़ सकती है जान

Tue, 24 Apr 2018 07:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
sugarcane juice
गर्मियां आ गई हैं। ऐसे में आपके लिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। पढ़िए सीनियर फिजीशियन चंद्रा गुप्ता इसके बारे में क्या कहती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
sugarcane juice
गर्मी से निजात पाने के लिए अगर आप सड़क किनारे मिलने वाला गन्ने का जूस पीते हैं तो सावधान हो जाइए। इसकी हकीकत बिल्कुल उल्टी है। सीनियर फिजीशियन चंद्रा गुप्ता ने बताया कि यदि आप सावधानी बरतेंगे तो गन्ने के जूस से होने वाली बीमारी से बच सकते हैं। कई बार गन्ने की सफाई नहीं की जाती। गन्ने की सफाई न होने की वजह से उस पर काली फफूंद लग जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
sugarcane juice
गन्ने का जूस आप पी रहे हैं वह साफ है या नहीं। नींबू कैसा है। जूस बनाने वालों ने हाथ धोए की नहीं। अगर आपने ध्यान नहीं दिया तो यहीं से आप बीमारी के चंगुल में फंस जाएंगे।

4 of 6
sugarcane juice
बॉटनी एक्सपर्ट डॉ. विनीता गुलाटी ने बताया कि अगर गन्ना लाल है तो इसका रस मत पीजिए। वह एक तरह की डिजीज है। जिसे रेड रॉट डिजीज कहा जाता है। यह फंगस गन्ने के रस को लाल कर देता है। इससे हेपेटाइटिस ए, डायरिया और पेट की बीमारियां होती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
sugarcane juice
सीनियर फिजीशियन चंद्रा गुप्ता ने बताया कि सफाई का ध्यान न रखा जाए तो ज्वाइंडिस, हेपेटाइटिस, टायफायड, डायरिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं। रास्तों में खड़ी किसी भी रेहड़ी से गन्ने का जूस कतई न पीयें, इससे संक्रमण होने का खतरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गन्ने का जूस
गन्ने का रस निकालने के लिए मशीन का इस्तेमाल करती हैं। इन मशीनों को चलाने का एक खास किस्म के तेल का उपयोग होता है। ये तेल यदि पेट में चला जाए तो इसका बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें