फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हॉकी टीम की इस चर्चित खिलाड़ी ने दिए गुरूमंत्र, पढ़िए क्या बोलीं

Mon, 27 Nov 2017 08:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
हरिद्वार पहुंची महिला हॉकी टीम की इस चर्चित खिलाड़ी ने प्रशिक्षु हॉकी खिलाड़ियों को गुरूमंत्र दिए।

 
विज्ञापन

2 of 7
vandna katariya - फोटो : amar ujala
हाल ही में जापान में सम्पन्न 9वें महिला एशिया कप में जीत दर्ज करने वाली भारतीय हॉकी महिला टीम की सदस्य वंदना कटारिया को हरिद्वार में सम्मानित किया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों ने अलग अंदाज में स्वागत किया।

 
विज्ञापन

3 of 7
vandna katariya
मंगलवार को जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार में सीडीओ स्वाति भदौरिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

4 of 7
vandna katariya
सीडीओ ने कहा कि वंदना न सिर्फ उत्तराखंड की बल्कि देश की बहुत बड़ी खिलाड़ी हैं। उन्होंने स्पोर्ट्स  स्टेडियम रोशनाबाद में प्रशिक्षु खिलाड़ियों को वंदना से प्रेरणा लेने और उनकी तरह मेहनत एवं जज्बा से आगे बढ़ने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

5 of 7
vandna katariya
वंदना कटारिया ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि एक दिन वह भारतीय टीम में खेलेंगी, लेकिन अपने पिता एवं परिवार के प्रोत्साहन से यह सब संभव हुआ। उन्होंने प्रशिक्षु हॉकी खिलाड़ियों को हॉकी के गुर सिखाते हुए कहा कि वर्तमान समय में हॉकी का खेल बहुत फास्ट हो गया है।
विज्ञापन

6 of 7
vandna katariya
कहा कि आवश्यकता है कि फिटनेस का स्तर ऊंचा रखा जाए। उन्होंने कहा कि हॉकी टीम गेम है और इसमें सभी खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी रमेश चंद्र ने कहा कि वंदना कटारिया प्रदेश की शान है और स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में आने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
vandna katariya
इस अवसर पर वंदना कटारिया के पिता नाहर सिंह, उत्तराखंड कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष महेश जोशी, हॉकी संघ के सचिव एए खान, योगेश चौहान, हाकी कोच कविता, डॉली, कराटे कोच करुणा निधि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें