फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार हैं तो यह कोर्स दिलाएगा आपको रोजगार, लाखों का लोन देगी सरकार

Sun, 31 Dec 2017 08:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
रोजगार की कमी के बीच आप वेब डेवलपर बनकर लाखों रुपये कमा सकते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्मॉल बिजनेस डेवलपमेंट (निसबड) से प्रशिक्षण प्राप्त कर आप खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
website
खास बात यह है कि इस काम के लिए आपको सरकार 4.50 लाख रुपये तक का लोन भी उपलब्ध कराएगी। सूचना प्रौद्योगिकी के इस दौर में वेबसाइट की डिमांड काफी है। ऐसे में वेब डिजाइनर की जरूरत भी बढ़ गई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
money
आप भी यह काम सीखकर लाखों रुपये कमा सकते हैं। केंद्र सरकार वेब डेवलपर को 90 प्रतिशत तक लोन देती है। केवल दस प्रतिशत पैसा खुद देना होगा। अगर आपको वेबसाइट डिजाइन करना नहीं आता तो भी परेशान न हो।

 

4 of 5
एजुकेश्‍ान लोन - फोटो : demo pics
केंद्र सरकार वेब डिजाइनिंग का प्रशिक्षण भी उपलब्ध करा रही है। इतना ही नहीं, सरकार लोन के साथ-साथ आपको सब्सिडी भी देती है। शहरी क्षेत्र में 15 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 25 प्रतिशत तक लोन पर सब्सिडी मिलती है। आप वेब डिजाइनिंग सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको लगभग 5.50 लाख रुपए का निवेश करना होगा। इसमें से 90 प्रतिशत यानी करीब 4.90 लाख रुपये लोन मिल जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money
आपको केवल 55 हजार रुपये खर्च करने होंगे। इस काम को शुरू करने के लिए आपको कंप्यूटर, मॉडम, लेजर प्रिंटर, स्कैनर, वेब कैमरा, डिजिटल कैमरा, केबल, सॉफ्टवेयर, डोमेन रजिस्ट्रेशन, वेब कनेक्शन, एनिमेटर की जरूरत होगी। निसबड या किसी प्राइवेट एजेंसी से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आप यह काम शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें