डाक विभाग
- फोटो : pti
लंबे निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पीपीएफ खाता योजना शुरू की थी। यह खाता डाकघर या सरकारी बैंकों में खोला जा सकता है। पहले यह खाता सिर्फ भारतीय स्टेट बैंक में ही खुल सकता था लेकिन वर्ष 2014 से अन्य बैंकों को पीपीएफ खाते के संचालन की अनुमति प्रदान कर दी गई है। यह खाता 15 वर्षों के लिए होता है लेकिन इसे बाद में पांच-पांच वर्ष के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। इस खाते के संचालन के लिए उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। इसकी एक विशेषता यह भी है कि खाता कुर्की मुक्त होता है।