फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Holi 2018: चाहते हैं अगर शुभ हो होली तो इन राशियों के जातक जरूर करें यह काम

Thu, 01 Mar 2018 03:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
होली
होली पर रंगों का विशेष महत्व होता है। ऐसे में ज्योतिषियों की मानें तो अगर इन राशियों के जाकर होली पर यह काम करें तो उनकी होली शुभ होगी।

 
विज्ञापन

2 of 7
holi
अगर हम अपने राशियों के अनुसार रंगों से होली खेलें तो और भी शुभ होगा। डॉ. आचार्य सुशांत राज के अनुसार रंग एक प्रकार की कलर थैरेपी का काम करते हैं, जो हमारे व्यक्तित्व पर बेहद असर डालते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
होली
बस जरूरत है अपने ग्रहों के अनुसार रंगों का इस्तेमाल करने की। होली पर यदि हम अपनी राशि के स्वामी की मित्र राशियों के रंगों का इस्तेमाल करें तो यह बेहद शुभ रहेगा और इससे हमारा व्यक्तित्व भी निखर जाएगा।

4 of 7
holi
मेष- मेष राशि वालों का स्वामी ग्रह मंगल है। इस राशि की मित्र राशियां सिंह, कर्क, मीन और धनु हैं। अत: इन्हें लाल, श्वेत चंदन और पीला रंग भाग्यवान बनाएगा।
वृष- इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होने और इसकी मित्र राशियां मिथुन, कन्या, मकर, कुंभ होने के कारण इन्हें श्वेत चंदन या हरे और नीले रंग का प्रयोग करना चाहिए।
मिथुन- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है और इसकी मित्र राशियां सिंह, वृष और तुला हैं। अत: इन्हें श्वेत चंदन, हरे और लाल रंग का प्रयोग करना चाहिए।

 
विज्ञापन

5 of 7
राशि
कर्क- इस राशि का स्वामी चंद्र है। जिसकी मित्रता सिंह, कन्या, मिथुन राशि से है। अत: कर्क राशि वालों को श्वेत चंदन, हरे रंग का प्रयोग करना चाहिए।
सिंह- इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है और इनकी मित्र राशियां, मेष, कर्क, मीन एवं वृश्चिक हैं। अत: इन्हें लाल और श्वेत चंदन या सफेद रंग का प्रयोग करना चाहिए।
कन्या- कन्या राशि का स्वामी बुध है। जिसकी मित्रता सूर्य और शुक्र से है। इस राशि के जातकों को हरे, लाल और सफेद रंग लाभ देंगे।
विज्ञापन

6 of 7
राशिचक्र
तुला- तुला राशि का स्वामी शुक्र है, इनकी मित्र राशियां मिथुन, कन्या, मकर, कुंभ हैं। इन्हें सफेद, हरे और नीले रंग का प्रयोग करना चाहिए।
वृश्चिक- वृश्चिक का स्वामी ग्रह मंगल है। जिनकी मित्र राशियां सिंह, कर्क, मीन, धनु हैं। इन्हें लाल, नीले और पीले रंग का प्रयोग करना चाहिए।
धनु- इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। जिनकी मित्र राशियां सिंह, कर्क, वृश्चिक एवं मेष है। अत: इन्हें पीले, लाल रंग का प्रयोग करना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
zodiac - फोटो : zodiac
मकर- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इनकी मित्र राशियां मिथुन, कन्या, वृष, तुला हैं। इन्हें नीले, हरे, सफेद रंग का प्रयोग करना चाहिए।
कुंभ- कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इसकी मित्र राशियां मिथुन, कन्या, वृष और तुला हैं। इन्हें नीले, हरे, सफेद रंग का प्रयोग करना चाहिए।
मीन- मीन राशि का स्वामी गृह बृहस्पति है। इनकी मित्र राशि सिंह, कर्क, वृश्चिक एवं मेष हैं। इन्हें पीले और लाल रंग का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें