फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार जल्द देगी हजारों कर्मियों को खुशखबरी, बढ़ेगा इनका मानदेय

Sat, 27 Jan 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
money
उत्तराखंड सरकार जल्द ही इन कर्मियों को जल्द खुशखबरी देने जा रही है। सरकार इनका सरकार ने इनका मानदेय बढ़ाने की तैयारी में है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
JOB trade apprentice
केवल इस बात पर निर्णय लेना है कि इनका न्यूनतम वेतन कितना रखा जाएगा। सातवें वेतनमान की संस्तुतियों को भी इसका आधार बनाया जा सकता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
जॉब
प्रदेश में इस समय विभिन्न महकमों में 21 हजार से अधिक कर्मी उपनल के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जो सचिवालय और तमाम सरकारी कार्यालयों, राज्य सरकार के उपक्रम व केंद्र सरकार के उपक्रम शामिल हैं। उपनल के जरिए इंजीनियर से लेकर सिक्योरिटी गार्ड तक के लिए विभिन्न विभागों को सेवाएं दी जाती हैं। 

 

4 of 6
Money
बता दें कि उपनल कर्मी लंबे समय से सरकार मानदेय बढ़ाने की मांग करे रहे हैं। उपनल कर्मी समान पद, समान वेतन की मांग कर रहे हैं और सरकार अभी उन्हें यह वेतन देने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में सातवें वेतनमान की संस्तुतियों के आधार पर यानी न्यूनतम मजदूरी 18000 रुपये को इसका आधार बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
क्राइम - फोटो : amar ujala
पहले माना यह जा रहा था कि बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस मसले को लाया जा सकता है। इसकी तैयारी भी थी, लेकिन यह मसला कैबिनेट में नहीं उठा। अब माना जा रहा है कि विचलन के माध्यम से इस पर निर्णय लिया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मदन कौशिक - फोटो : SELF
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सरकार मानदेय बढ़ाने को तैयार है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें