ये छोटी बचत योजनाएं आपको बड़ा फायदा पहुंचा सकती हैं। यहां क्लिक करके जानिए किस स्कीम पर मिल रहा है कितना ब्याज...
विज्ञापन
2 of 5
money
- फोटो : money
केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दर में अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए कोई बदलाव नहीं किया है। छोटी बचत योजनाओं में पीपीएफ, किसान विकास पत्र और सुकन्या समृद्धि योजना शामिल होती है।
विज्ञापन
3 of 5
जीएसटी, अरुण जेटली
- फोटो : ANI
वित्त मंत्रालय द्वारा जारी की गई एक रिलीज में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही के लिए (एक अक्टूबर से दिसंबर तक) छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दर को अपरिवर्तित रखा गया है।
4 of 5
gold coin
पिछले साल अप्रैल के बाद से ही सभी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों को त्रैमासिक आधार पर संशोधित किया जा रहा था। लेकिन इस तिमाही में ऐसा नहीं हुआ।
पब्लिक प्रोविडंट फंड पर निवेश करने पर 7.8 फीसद की दर से ब्याज दिया जाता है। किसान विकास पत्र पर 7.5 फीसद की दर से ब्याज दिया जा रहा है। सुकन्या समृद्धि योजना में 8.3 फीसद की दर से सालाना ब्याज दिया जा रहा है। सीनियर सिटिजन स्कीम में 5 साल के निवेश पर 8.3 फीसद की दर से ब्याज दिया जा रहा है। इस ब्याज का आंकलन तिमाही आधार पर किया जाता है।