फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

01 अक्टूबर से बदलने जा रहे ये नियम, बैंक से लेकर जानिए किन चीजों पर पड़ेगा असर

Fri, 29 Sep 2017 06:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
october 01
एक अक्टूबर से आपके ल‌िए कुछ न‌ियम बदलने जा रहे हैं। ज‌िसका सीधा असर आपकी जेब पर होगा। तो जल्दी से पढ़ लीज‌िए ये खबर...
विज्ञापन

2 of 8
sbi
एसबीआई ग्राहकों के ल‌िए उसकी सहयोगी छह शाखाओं स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रवणकोर और भारतीय महिला बैंक के चैक अमान्य हो जाएंगे। इसके ल‌िए नई चेक बुक के लिए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम या फिर शाखा में जाकर तुरंत आवेदन कर लेना चाहिए। 



 
विज्ञापन

3 of 8
demo pic - फोटो : अमर उजाला
एसबीआई ने मिनिमम मंथली एवरेज बैलेंस (एमएबी) लिमिट को कम कर दिया है। अब मेट्रो शहरों में सेविंग बैंक अकाउंट होल्डर के लिए 3,000 रुपए का मिनिमम एवरेज बैलेंस (मंथली) ही अनिवार्य होगा। इससे पहले यह लिमिट 5,000 रुपए थी। वहीं शहरी, अर्ध शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मिनिमम बैलेंस की शर्त क्रमश: 3,000 रुपए, 2,000 रुपए और 1,000 रुपए रहेगी।

4 of 8
bank holiday
एसबीआई के नए नियमों के मुताबिक अगर कोई ग्राहक खाता खुलवाने के एक वर्ष के भीतर उसे बंद करवाता है तो उसे किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ेगा।  रेग्युलर सेविंग बैंक एकाउंट और बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट एकाउंट के बंद कराने पर भी किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 8
एसबीआई - फोटो : Pintrest
वहीं एसबीआई का कहना है क‌ि यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है और खाता बंद किया जाता है तो उस स्थिति में भी कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा।साथ ही कोई खाताधारक एकाउंट खुलने के 14 दिनों के भीतर उसे बंद करवाता है तो कोई शुल्क नहीं ल‌िया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
जीएसटी - फोटो : SOCIAL MEDIA
वहीं, जीएसटी लागू होने के बाद अब 1 अक्टूबर से बाजार में पुरानी एमआरपी वाला समान बेचना अपराध होगा। दुकानदारों को सभी प्रोडक्ट्स पर नई एमआरपी लिखकर बेचना होगा और इसमें जीएसटी अलग से नहीं लगाया जा सकेगा। अगर कोई पुरानी एमआरपी पर सामान बेचता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

7 of 8
toll tax
एक अक्टूबर से नेशनल हाइवे पर बने टोल प्लाजा पर उन वाहनों को रुकने की जरूरत नहीं होगी, जिन पर फास्टैग लगा होगा। सभी टोल प्लाजा पर 1 अक्टूबर से डेडिकेटेड फास्टैग लेन तैयार हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आपको देर तक टोल टैक्स देने के लिए लाइन में नहीं लगना होगा। यह फास्टैग गाड़ी के शीशे पर लगेगा, जिसे टोल प्लाजा पर लगा डिवाइस स्कैन कर लेगा।
विज्ञापन

8 of 8
BSNL
1 अक्टूबर से आपको सस्ते कॉल रेट्स की सौगात भी मिल सकती है. टेलिकाॅम रेग्युलेटर ट्राई ने 1 अक्टूबर से इंटरकनेक्शन चार्जेस (आईयूसी) घटाने की घोषणा की है.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें