राजधानी स्थित किसी एक सैन्य संस्थान में आतंकी घुसने की सूचना पर पुलिस ने दिनभर उन्हें पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने बम डिस्पोजल स्क्वायड, डॉग स्क्वायड, क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) के साथ सभी सैन्य संस्थानों के आसपास चेकिंग और कांबिंग की। सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुए ऑपरेशन में शाम चार बजे पुलिस को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के टौंस सेक्टर के पास सफलता मिली। पुलिस ने यहां से चारों आतंकियों को जिंदा पकड़ लिया।