उत्तराखंड से सटी नेपाल की सीमा से 20 से अधिक आतंकवादी भारत में घुसने की फिराक में हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अलर्ट के बाद सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
2 of 6
स्कूल में आतंकी हमला
- फोटो : social media
एसएसबी के जवान दिन-रात जंगलों में कॉम्बिंग करने में जुट गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। इस बाबत गृह मंत्रालय ने सुरक्षा एजेंसियों को सर्तक रहने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
एसएसबी सतर्क
- फोटो : अमर उजाला
आशंका है कि 20 से ज्यादा आतंकवादी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से सटी नेपाल सीमा से भारत में घुसने की प्लानिंग कर रहे हैं।
4 of 6
भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवान
- फोटो : file photo
एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक 20 से ज्यादा आतंकवादी सुरक्षा एजेंसियों को धोखा देने के लिए साधु के वेश में भारत में प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
terrorist
उत्तराखंड की नेपाल के साथ करीब 260 किमी. की खुली सीमा है। तीन साल पहले नेपाल सीमा पर कुख्यात आतंकी टूंडा भी सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढ़ा था।
सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के अधिकारियों का कहना है कि गृह मंत्रालय के निर्देश मिलने के बाद नाका पेट्रोलिंग 24 घंटे की जा रही है। साथ ही एसएसबी के जवाब उत्तराखंड और पीलीभीत जिले की खुली सीमा पर पैनी निगाह रख रहे हैं।