फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु बनकर 20 से ज्यादा आतंकी पार कर सकते हैं 'लक्ष्मण रेखा'

Mon, 28 Nov 2016 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
Terrorist - फोटो : File Photo
उत्तराखंड से सटी नेपाल की सीमा से 20 से अधिक आतंकवादी भारत में घुसने की फिराक में हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अलर्ट के बाद सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

2 of 6
स्कूल में आतंकी हमला - फोटो : social media
एसएसबी के जवान दिन-रात जंगलों में कॉम्बिंग करने में जुट गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। इस बाबत गृह मंत्रालय ने सुरक्षा एजेंसियों को सर्तक रहने के आदेश दिए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
एसएसबी सतर्क - फोटो : अमर उजाला
आशंका है कि 20 से ज्यादा आतंकवादी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से सटी नेपाल सीमा से भारत में घुसने की प्लानिंग कर रहे हैं।
 

4 of 6
भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवान - फोटो : file photo
एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक 20 से ज्यादा आतंकवादी सुरक्षा एजेंसियों को धोखा देने के लिए साधु के वेश में भारत में प्रवेश कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
terrorist
उत्तराखंड की नेपाल के साथ करीब 260 किमी. की खुली सीमा है। तीन साल पहले नेपाल सीमा पर कुख्यात आतंकी टूंडा भी सुरक्षा एजेंसियों के हत्‍थे चढ़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आतंकवादी
सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के अधिकारियों का कहना है कि गृह मंत्रालय के निर्देश मिलने के बाद नाका पेट्रोलिंग 24 घंटे की जा रही है। साथ ही एसएसबी के जवाब उत्तराखंड और पी‌लीभीत जिले की खुली सीमा पर पैनी निगाह रख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें